IEO Level 2- English Olympiad (SOF) Class 4 Coaching Programs

⏳ 🎯 Online Tests (3 Tests [35 Questions Each]): NTA Pattern, Analytics & Explanations

Click Here to View & Get Complete Material

Rs. 210.00

3 Year Validity (Multiple Devices)

🎓 Study Material (101 Notes): 2024-2025 Syllabus

Click Here to View & Get Complete Material

Rs. 250.00

3 Year Validity (Multiple Devices)

🎯 240 MCQs (& PYQs) with Full Explanations (2024-2025 Exam)

Click Here to View & Get Complete Material

Rs. 200.00

3 Year Validity (Multiple Devices)

NCERT Hindi Class 10 Chapter 4 Manushyata CBSE Board Sample Problems Short Answer

1 मनुष्यता कविता के आधार पर बताइए कि सबसे बड़ा विवेक क्या है मनुष्यता के अन्य गुणों को भी समझाइए।

उत्तर- सभी मनुष्य एक ही ईश्वर की संतान है और प्रत्येक व्यक्ति हमारा भाई बंधु है। इसलिए दूसरों की सहायता करना आवश्यक है कर्मो के आधार पर बाहरी रूप से अंतर हो सकते हैं परन्तु सभी भाई-भाई हैं। यही सबसे बड़ा विवेक अर्थात ज्ञान है। धैर्य परोपकार सहानुभूति दया, करूणा, उदारता, सहयोग इत्यादि के गुण आवश्यक है।

2 मनुष्यता कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता हैं?

उत्तर- मनुष्यता कविता के माध्यम से कवि यह संदेश देना है कि हमें अपना जीवन परोपकार में व्यतित करना चाहिए। सच्चा मनुष्य दूसरों की भलाई के काम को सर्वोपरि मानता है। हमें मनुष्य, मनुष्य के बीच कोई अंतर नहीं करना चाहिए। हमें उदार हृदय बनना चाहिए।

3 व्यक्ति को किस प्रकार का जीवन व्यतीत करना चाहिए इस कविता के आधार पर लिखिए

उत्तर- व्यक्ति को परोपकार का जीवन व्यतीत करना चाहिए। साथ ही अपने अभीष्ट मार्ग पर एकता के साथ बढ़ना चाहिए। इस दौरान जो भी विपत्तियांप आये उन्हें ठकेलते हुए आगे बढ़ते जाना चाहिए। उदार हृदय बनकर अहंकार रहित मानवता वादी जीवन व्यतीत करना चाहिए।

4 कवि ने सबको एक होकर चलने की प्रेरणा क्यों दी हैं?

उत्तर- कवि ने सबको एक साथ चलने की प्रेरणा इसलिए दी है क्योंकि सभी मनुष्य उस एक ही परमपिता परमेश्वर की संतान है इसलिए बंधुत्व के नाते हमें सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। क्योंकि समर्थ भाव भी यही है कि हम सब का कल्याण करते हुए अपना कल्याण करेंं।

5 मनुष्य मात्र बंधु है से आप क्या समझते हैं स्पष्ट कीजिए-

उत्तर- मनुष्य मात्र बंधु है से तात्पर्य है कि सभी मनुष्य आपस में भाई बंधु है क्योंकि सभी का पिता एक ईश्वर है इसलिए सभी को प्रेम भाव से रहना चाहिए। सहायता करनी चाहिए। कोई पराया नहीं है। सभी एक दूसरे के काम आए।