हिन्दी बाल महाभारत कथा (कक्षा 7) प्रश्न अभ्यास | Part 4

IAS (CSE) Mains Hindi Coaching Programs

268 PYQs with Explanations (2026-2027 Exam)

Rs. 400.00View & Get Complete Material

3 Year Validity

Welcome back! Your subscription is active. Please access it from questions with explanations%

Download PDF (Size: 46 KB)

प्रश्न 18

लाख के भवन से बचने के लिए विदुर ने युधिष्ठिर को सांकेतिक भाषा में सीख दी थी। आजकल गुप्त भाषा का इस्तेमाल कहां-कहां होता होगा? तुम भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी एक गुप्त भाषा बना सकते हो। इस भाषा को केवल वही समझ सकेगा जिसे तुम यह भाषा सिखाओगे। ऐसी ही एक भाषा बनाकर अपने दोस्तों को एक संदेश लिखो।

DoorstepTutor

उत्तर:-

छात्र आपस में मिलकर अपनी योग्यतानुसार उपरोक्त कार्य को पूर्ण करेंगे।

प्रश्न 19

महाभारत कथा में तुम्हें कोई प्रसंग बहुत अच्छा लगा हो, उसके बारे में लिखो। यह भी बताओ कि वह प्रसंग तुम्हें क्यों अच्छा लगा?

उत्तर:-

छात्र पढ़ी हुई कथा के आधार पर अपनी समझ के अनुरूप इस कार्य को पूर्ण करेंगे जिससे छात्रों की अलग-अलग रूचि का भी पता लगाया जा सके।

प्रश्न 20

तुमने पढ़ा कि महाभारत कथा कंठस्थ करके सुनाई जाती रही है। कंठस्थ कराने की प्रक्रिया उस समय इतनी महत्वपूर्ण क्यों रही होगी? तुम्हारी समझ में आज के ज़माने में कंठस्थ करने की आदत कितनी उचित है?

उत्तर:-

उस समय तक भाषा के लिखित रूप का विकास नहीं हुआ था। इसलिए महाभारत कथा कंठस्थ करके सुनाई जाती थी। आज के जमाने में कंठस्थ कराने की आदत उतनी ही उचित है जितनी उस समय थी इस आदत के कारण बच्चे किसी भी बात को जीवन भर याद रख सकते हैं।

JobDuniya
🏠NCERT SolutionsHindiClass 7